HomeChitrakootराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन प्रस्तावित है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम की अध्यक्षता में बुधवार को सभी न्यायिक अधिकारियों की बैठक की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, विद्युत अधिनियम, पारिवारिक, वैवाहिक वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूलीवाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान, लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा। वादों के निस्तारण के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में वादों को चिन्हित करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए 4 जून, 12, 18, 26, 29 व 3 जुलाई की तिथियां प्री-ट्रायल के लिए नियत की गयी हैं। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश यादव ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए 13 जून, 19, 24, 28 व 3 जुलाई की तिथियां प्री-ट्रायल के लिए निर्धारित की गयी हैं। इन तिथियों में पक्षकार उपस्थित होकर अपने मुकदमे को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं।
इस अवसर पर अपर जिला जज अनुराग कुरील, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट राममणि पाठक, अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकान्त धर दूबे, सिविल जज (सीडि) सचिन दीक्षित, अतिरिक्त सिविल जज सीडि इला चौधरी, सिविल जज (सीडि) एफटीसी सोनम गुप्ता, सिविल जज (जूडि) मऊ राजेन्द्र भारती, सिविल जज (जूडि) सैफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजलिका प्रियदर्शिनी, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर खुशबू चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read