डीएम ने ली मतगणना सम्बन्धी तैयारी बैठक

डीएम ने ली मतगणना सम्बन्धी तैयारी बैठक

शिव मंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारी के सम्बन्ध में प्रत्याशियों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्टरेट सभागार में हुई जहां मतगणना काउंटिंग के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मतगणना रामायण मेला स्थल सीतापुर में 4 जून को सुबह 8 बजे पूरी सुरक्षा व्यवस्था एवं चाक चौबंद के साथ प्रारंभ होगी। मतगणना के लिए विधानसभा मानिकपुर व चित्रकूट की दोनों विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाई गई है। मतगणना मजिस्ट्रेट के साथ ही आब्जर्वर भी उपस्थित रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित प्रत्याशियों व प्रतिनिधियों से कहा कि जिन पार्टियों के एजेंट रहेंगे, उनके पास रिटर्निग ऑफिसर बांदा द्वारा जारी किया जाएगा। हर टेबल पर एजेंट रहेंगे और एजेंट के पास मोबाइल फोन, पेजर, स्मार्ट वॉच, कैल्कुलेटर मतगणना कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे, वहां लगे लैंडलाइन से एजेंट बात कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हर टेबल पर सीसीटीवी कैमरा लगें रहेंगे व वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना 8 बजे से प्रारंभ होगी अतः एजेंट वहां 6 बजे से उपस्थित रहे। मतगणना स्थल पर एजेंट शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। काउंटिंग के बाद ईवीएम कलेक्टरेट के स्ट्रौग रूम में आएगी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी प्रत्याशियों व जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, सहायक रिटर्निग ऑफिसर उपजिलाधिकारी मऊ राकेश पाठक, उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र, प्रत्याशी प्रतिनिधि सपा मनफूल पटेल उर्फ अभिलाष सिंह, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी संतोषी लाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष कौंग्रेस कुशल सिंह पटेल, बहुजन समाज पार्टी विजय प्रकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष बीएसपी शिव बाबू वर्मा, जिला सचिव सीपीआई अमित यादव, प्रत्याशी लोकसभा बाबू लाल, निर्वाचन अभिकर्ता भाजपा लक्ष्मण सिंह, निर्वाचन अभिकर्ता भाजपा रवि प्रकाश, भाजपा उपाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA