Homeधौलपुररालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने की प्रेस वार्ता

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने की प्रेस वार्ता

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने की प्रेस वार्ता

यूसुफ खान
धौलपुर (राजस्थान)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिवस के रूप में 23 दिसम्बर को मनाया जाएगा धौलपुर 23 दिसंबर को भरतपुर मैं राष्ट्रीय लोक दल पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह जी का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल सगीर खान ने बताया कि किसानों की समस्याओं और किसानों के हित को मद्देनजर रखते हुए आर एल डी पार्टी एक विशाल कार्यक्रम बना रहे है जिसमें राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय चरण सिंह जी का जन्म दिवस मनाया जाएगा चरण सिंह किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों की समस्याओं के संदर्भ में संघर्ष किया और किसानों के हित में आवाज उठाई इसी वजह से किसान भाई चरण सिंह जी को अपना मसीहा के रूप में मानते हैं

इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत साहब एवं कई कैबिनेट मंत्री तथा राष्ट्रीय लोक दल के उच्च पदाधिकारी भी शामिल होंगे तथा भरतपुर से राष्ट्रीय लोक दल के नेता मंत्री के रूप में सुभाष गर्ग एवं अन्य आर एल डी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे तथा इस कार्यक्रम में राजस्थान तथा अन्य राज्यों से हजारों की तादाद में किसान भाई एवं बेरोजगार किसान शामिल होंगे यह कार्यक्रम 23 दिसंबर को भरतपुर में आयोजित होगा इस कार्यक्रम में किसानों को आने वाली समस्याएं एवं किसान ऋण से संबंधित परेशानियां तथा अन्य किसानों से संबंधित अपने अपने सुझाव रखे जाएंगे ताकि समस्याओं का हल हो सके राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के जिला अध्यक्ष हर प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मौजूद रहेंगे इस मौके पर पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मुन्ना खान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read