गहलोत सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है: पंकज चौधरी

गहलोत सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है: पंकज चौधरी

युसूफ खान
धौलपुर (राजस्थान)। जिला भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा राजस्थान के सह प्रभारी प्रोफेसर पंकज चौधरी के धौलपुर आगमन पर दर्जन भर गांवों में दयेरी सियापुरा हिनौता सीसेन पूरा विचोला तोर मनियां सहित दर्जनभर गांव में संगठनात्मक बैठक आयोजित की कार्यक्रम में बोलते हुए चौधरी ने कहा कि राज्य की सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। आमजन से जूठे वादे कर सत्ता हासिल की ओर सत्ता आने पर जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। प्रदेश भर में कोंग्रेस के खिलाफ़ भरी रोष है भाजपा युवा नेता जयवीर पोसवाल ने बताया कि कोंग्रेस सरकार विकास का दिखावा कर रही है। भाजपा शासन में चलाई गई योजनाओं का नाम बदलकर काम चला रही है। कांग्रेस सरकार आंतरिक लड़ाई में उलझी हुई है कुर्सी बचाने के लिए प्रदेश व जनता को दशकों पीछे धकेल दिया।

देश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है किसान,युवा,बेरोजगार, कर्मचारी धरना प्रदर्शन और आंदोलन के लिए मजबूर हैं राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। कार्यक्रम आयोजक महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रानू त्यागी ने धन्यवाद देते हुए कहा जो सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती, उस सरकार का जाना निश्चित है। कार्यक्रमों का संचालन विजय त्यागी ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी बहादुर सिंह जाट प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, हरीनिवास प्रधान, उप प्रधान दुष्यंत बघेल देवराज चाड़ डॉ. मनोज शर्मा, विधान सभा सह प्रभारी विजय त्यागी, अगयेश त्यागी, गुरेन्द्र सिंह कंग, जिला मंत्री विनय परमार, नंदकिशोर शुक्ला, सुरदीप राजकुमार त्यागी कुशवाह, ब्रजमोहन शर्मा, रितिक वर्मा, देशराज, नरेन्द्र पोसवाल, सोनू त्यागी, सीताराम कुशवाह, चुरामणि त्यागी, प्रदीप ठाकुर विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent