Homeबहराइचराष्ट्रीय आपदा मोचन बल के बचावकर्मियों ने स्कूली बच्चों को दिया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के बचावकर्मियों ने स्कूली बच्चों को दिया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के बचावकर्मियों ने स्कूली बच्चों को दिया प्रशिक्षण

अब्दुल शाहिद
बहराइच। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (11 NDRF) वाराणसी की टीम ने राजकीय इण्टर कॉलेज रामपुरवा, तहसील महसी में डा. एम.के. आर्या प्रधानाचार्य की उपस्थिति में उन्नयन स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़—चढ़कर हिस्सालिया11एन०डी०आर०एफ० वाराणसी के उपमहानिरीक्षक मनोज शर्मा व मोनिका रानी (जिलाधिकारी बहराइच) के मार्गदर्शन में वाराणसी से आयी हुई एनडीआरएफ की टीम द्वारा जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आपदा प्रबंधन एवम जन-जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को एक उन्नयन स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ टीम ने कॉलेज के छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन तथा आपदा से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी एवम प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान टीम ने एनडीआरएफ का परिचय और भूमिका के बारे में बताया। साथ ही भूकंप, सर्पदंश, बाढ़ से बचाव, घायलों का प्राथमिक उपचार करना, घायल की ब्लीडिंग को रोकना, तात्कालिक स्ट्रेचर, आपातकालीन कदम और गैर आपातकालीन कदम, बिजली गरजना/बिजली चमकने के दौरान सतर्क रहने, चोटों को एस्टेबलाइक करने, दामिनी ऐप और सचेत ऐप के बारे में डेमो देकर बताया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज के अध्यापकगण एवं स्कूल कर्मचारीगण भी लाभान्वित हुये। एनडीआरएफ टीम ने एक प्राथमिक चिकित्सा उपचार किट बैग कॉलेज के लिए प्रधानाचार्य डा. एम.के. आर्या को सुपुर्द किया। इस दौरान एन०डी०आर०एफ० टीम कमांडर निरीक्षक/सामान्य जितेन्द्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक रामदयाल के साथ चार सदस्यीय टीम, अध्यापकगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read