Homeगोण्डासंगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हुआ आयोजन

संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हुआ आयोजन

संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम करूवा पाण्डेय पुरवा में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दिव्य आयोजन में कथा वाचक के रूप में चंचल जी महाराज (राजसभा अयोध्या) अपनी ओजस्वी वाणी से कथा का श्रवण करा रहे हैं। कथा की शुरुआत प्रथम दिन की कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह आयोजन धार्मिक और आध्यात्मिक समृद्धि को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। श्रद्धालुओं ने संगीतमय कथा का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धर्म के महत्व को आत्मसात किया। यह कथा न केवल भक्ति का संचार कर रही है, बल्कि लोगों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रही है। क्षेत्रीय लोगों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है। आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक बैजनाथ पाण्डेय, शिवशंकर पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, बृजमोहन पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, अनुपम पाण्डेय राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन (जिलाध्यक्ष), सन्तोष पाण्डेय, मनीष, विकास, विवेक, राहुल, शैलेन्द्र, आनन्द पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read