HomeGhazipurहत्यारोपी गिरफ्तार

हत्यारोपी गिरफ्तार

हत्यारोपी गिरफ्तार

उग्रसेन सिंह
भुरकुरा, गाज़ीपुर। टुकड़ा थाना अंतर्गत ग्रामपंचायत रामबन बीती रात सोमवार को बरामदे में सोए हुए वृद्ध की निर्मम हत्या की गई जिसमें नामजद अभियुक्त हवलदार चौहान पुत्र देवास चौहान को महज कुछ ही घंटों के अंतराल में प्रभारी निरीक्षक उड़कुड़ा तारावती यादव द्वारा सफल गिरफ्तारी की गई। जरिए मुखबीर द्वारा पता चला कि नामजद अभियुक्त ट्रेन की तलाश में है कहीं भागने की फिराक में हैं तुरंत आनन-फानन में तारावती यादव अपने हमराही ओं के साथ रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी करने के बाद नामजद अभियुक्त हवलदार चौहान को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त हवलदार चौहान का अपराधिक इतिहास सन 1984 में भी जमीन को लेकर अपने चाचा की फावड़े से निर्मम हत्या किया था जिसके फलस्वरूप धारा 302 व 307 व 504 का मुलजिम करार दिया गया और जल गया था। पुन: हत्या की पुनरावृति करने में उसी जमीन के कुछ विवाद को लेकर गोविंद चौहान से काफी दिनों से अदावत चल रही थी जिसकी वजह से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दिया। उधर गिरफ्तारी के बाद मुजरिम हवलदार चौहान को प्रभारी निरीक्षक तारावती द्वारा संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव व कांस्टेबल रवि राय, कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल गायत्री यादव इत्यादि के सफल प्रयास से नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हो सकी। प्रभारी निरीक्षक तारावती से पूछे जाने पर अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read