सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
गोली मारकर पिता पुत्र की हत्या, जानिए क्या है मामला | #TejasToday
बासौनी, आगरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत बीहड़ के पूरा शिवलाल गांव में दो पड़ोसियों के बीच बकरी के घर में घुसने के विवाद में तू तू मैं मैं के बाद चली गोली में पिता पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि भीकम सिंह निषाद और ज्ञानी के घर अगल बगल है। आरोप है कि भीकम सिंह की बकरी ज्ञानी सिंह के घर में चली गई जिसका किसी ने पैर तोड़ दिया।
12 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप कर जंगल में फेंका लाश, छह आरोपी गिरफ्तार | #TejasToday
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा जिसमें महिलाओं में विवाद हो गया, उसके बाद एक पक्ष के पुरुष ने दूसरे पक्ष के पिता पुत्र को गोली मार दी। गोली लगने से जितेंद्र और भीकम सिंह घायल हो गए,आनन-फानन में पिता-पुत्र को पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती कराया जहां दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी के घर से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। गांव में पुलिस अधिकारियों ने एहतियातन पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी है। हत्यारोपी परिवार सहित फरार बताए जा रहे हैं।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








