मोबाइल की चोरी के आरोपी ने किया जानलेवा हमला | #TEJASTODAY
963206
मोबाइल की चोरी के आरोपी ने किया जानलेवा हमला | #TEJASTODAY
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सरपतहां थाना अंतर्गत ईशापुर ग्राम सभा के रामजी गुप्ता पुत्र प्रीतम गुप्ता ने सनी विश्वकर्मा पुत्र शंकर विश्वकर्मा पर गांव में से 12 मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। रामजी गुप्ता ने बताया कि चोरी हुई 12 मोबाइलों में से एक मोबाइल उनकी भी थी जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह सनी विश्वकर्मा के घर मोबाइल मांगने गए।
अन्य लोग जिनकी मोबाइल चोरी हुई थी वह लोग भी सनी के घर मोबाइल मांगने के लिए गए तो संदीप विश्वकर्मा पुत्र शंकर विश्वकर्मा, शंकर पुत्र स्वर्गीय चौथी विश्वकर्मा, निन्हू पुत्र चौथी विश्वकर्मा, सूरज पुत्र निन्हू विश्वकर्मा, सचिन पुत्र निन्हू विश्वकर्मा, मुन्नी लाल पुत्र चौथी विश्वकर्मा आदि लोग मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, लात-घूंसा, ईट, सरिया, बसूला आदि से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे रामजी गुप्ता के घर के दीपक, विनोद, गेना देवी को गंभीर चोटें आई हैं। गेना देवी का सिर फट गया है और गहरी चोट आई है।
इसके संबंध में पीड़ित ने सरपतहां थानाध्यक्ष को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर तहरीर दिया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया की संदीप विश्वकर्मा पुत्र शंकर विश्वकर्मा आदि लोगों पर एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।