पालिकाध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
963183
पालिकाध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के कराये गये विकास कार्यों का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने किया। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस मौके पर अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने बताया कि नगर के सिपाह में भगेलू राम पार्क के सामने स्थित गली में प्रेमचंद श्रीवास्तव के मकान से सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव के मकान तक सी.सी. नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ। इसके अलावा पचहटियां में आजमगढ़ मेन रोड पर राम अवतार निषाद के घर से प्रदीप त्रिपाठी एडवोकेट के घर होते हुए शिवांगी महाविद्यालय तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में मोहल्ला खरका हुसेनाबाद में स्थित बनवारी बाबा के समाधि स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का भी लोकार्पण हुआ। यह सौंदर्यीकरण कार्य क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा देगा। साथ ही वार्ड सैदनपुर में मिर्जापुर-जौनपुर मेन रोड से मां किराना स्टोर तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ। इस सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
चेयरमैन ने कहा कि “नगर पालिका परिषद जौनपुर नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य कर रही है। जल निकासी, सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हमारी प्राथमिकता हर वार्ड का समुचित विकास करना है। नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। हम सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हैं, ताकि हम जौनपुर को और अधिक विकसित बना सकें।” नगर पालिका परिषद द्वारा किए गए इन लोकार्पण कार्यक्रमों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डा रामसूरत मौर्या, सभासद अंकित सिंह, पूर्व सभासद अनुज मौर्य, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद रूपा गुप्ता, रामसकल मौर्य, रिंकू मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।