HomeTrendingवाहन विभाग की बैठक में नगर आयुक्त सख्त

वाहन विभाग की बैठक में नगर आयुक्त सख्त

  • वाहन विभाग की बैठक में नगर आयुक्त सख्त

  • 7 दिन में सभी बड़े वाहनों का बीमा अनिवार्य

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने वाहन विभाग की समीक्षा बैठक करके अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने वाहनों के बीमा कार्य में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि अगले 7 दिनों के भीतर सभी बड़े वाहनों— जैसे पोकलेन, जेसीबी, डंपर, डीसीएम आदि—का बीमा रिन्यूअल कराया जाए तथा नए वाहनों का भी तत्काल बीमा सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नगर निगम के सभी विभागों—निर्माण, जलकल एवं स्वास्थ्य—को अपने वाहनों की इन्वेंटरी तैयार कर 100 प्रतिशत बीमा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि वाहन विभाग में संचालित करीब 609 वाहनों का डेटा पूर्ण रूप से अपडेट रखा जाए। प्रत्येक वाहन का यूनिक आईडी नंबर एवं एप्लीकेशन तैयार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि एक क्लिक पर वाहन से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हो सके। नगर आयुक्त ने वाहनों की कार्यक्षमता की समीक्षा करते हुए लापरवाह ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि कार्य में रुचि न लेने वाले ड्राइवरों और कर्मचारियों को हटाकर नए लोगों को नियुक्त किया जाय।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read