कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे पर नगर पालिका का गरजा बुलडोजर
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी स्थित कब्रिस्तान परिसर में अवैध रूप से बनी दुकानों पर नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन से टीनशेड सहित करीब पांच अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। हटाए गए ढांचों को नगर पालिका की टीम ने अपने वाहनों में भरकर कब्जे में ले लिया। बताया गया कि इन दुकानों के निर्माण को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पाया गया कि बिना किसी वैध अनुमति के कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर दुकानें बनाई गई थी। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी और अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर पालिका के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने कहा कि कब्रिस्तान जैसी संवेदनशील जगह पर कब्जा करना गंभीर मामला है और भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान शहर कोतवाल संजय त्यागी व भारी संख्या में पुलिसकर्मी, तहसीलदार, अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह, वरिष्ठ लिपिक नीरज अवस्थी मौके पर मौजूद रहे जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया और उन्होंने प्रशासन की पहल का स्वागत किया। नगर पालिका ने लोगों से अपील किया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

