963173
अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। डीडीयू थाना प्रभारी ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाना दंडनीय अपराध है। ऐसा करना आपके लिए और दूसरे के लिये खतरनाक साबित हो सकता है। यह जरूरी बातें सभी जानते हैं जिसे मानता कोई नहीं है। एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कार्रवाई किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर डीडीयू पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों/शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक भी किया। यह अभियान नगर सहित पूरे जनपद में चलाया गया। 85 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया गया।





