नगर में होम्योपैथिक दवा व्यापारियों ने सोमवार को साप्ताहिक बन्दी का लिया फैसला
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। वाराणसी होमियोपैथिक डीलर्स एसोसिएशन वाराणसी एवं चंदौली के तत्वावधान में होम्योपैथिक दवा व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में डीलर एसोसिएशन ने घोषणा करते हुए बताया कि 12 मई 2025 से सभी होम्योपैथिक दवा की दुकानें सप्ताह में एक दिन बंद रहेंगी।
जिसमें मुग़लसराय में होम्योपैथिक दवा की दुकानें हर सप्ताह के सोमवार को बंद रहेगी। उक्त निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया जिसे सभी व्यापारियों ने स्वागत किया। इस फैसले से जिलों के होम्योपैथिक दवा विक्रेताओं को साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिलेगा। एसोसिएशन ने सभी दवा विक्रेताओं से इस निर्णय का पालन करने की अपील की है। इस अवसर पर बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशि प्रकाश वार्ष्णेय, नियाज अहमद, रियाज अहमद, अनुज वार्ष्णेय, वेद प्रकाश वार्ष्णेय, राजकुमार शर्मा, अजीत कुमार, विशाल जायसवाल, जय प्रकाश जयसवाल, अनुराग राज आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






