Homeम​​थुरासोनई रेलवे फुट ओवरब्रिज का सांसद ने किया लोकार्पण

सोनई रेलवे फुट ओवरब्रिज का सांसद ने किया लोकार्पण

सोनई रेलवे फुट ओवरब्रिज का सांसद ने किया लोकार्पण

सोनई से अलीगढ़ के लिये जल्द बिछायी जायेगी रेल लाइन
आरके धनगर
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने आज सोनई रेलवे फुट ओवरब्रिज का लोकार्पण करते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश हित मे चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ से जनता को बताया।
जनता को सम्बोधित करते हुए सासंद हेममालिनी ने कहा कि अगले कार्यकाल मे सोनाई के निवासियों को सोनई से अलीगढ़ रेल लाइन का तोहफा जल्द ही मिलने वाला है जिससे अलीगढ़ जाने के लिए रोड पर घंटो खड़े होकर वाहनों का इंतजार नही करना पड़ेगा ओर बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

ज्ञात रहे कि सोनई रेलवे स्टेशन पर पूर्व से सोनई स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति द्वारा वर्ष 2007 मे सोनई स्टेशन बचाने को लेकर एक कमेटी का गठन हुआ जिसने अपने कार्यकाल मे सोनाई स्टेशन को बचाने के लिए कई आरक्षण किये। इसी क्रम मे वर्ष 22 जून 2022 को सोनई रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण की नींव रखी गई जिसे लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में पूर्ण किया जाने पर 23 जून 2023 को मथुरा की भाजपा सांसद हेमा मालिनी द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया।
इस दौरान संजय गोविल, हरि मोहन सिंह, मुनीश रावत, मेघश्याम, महेश चंद्र चंद्र मोहन, राधेश्याम, रघुवीर सिंह, जगदीश के अलावा तमाम ग्रामीण और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

सोनई से होकर गुजरेगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमाः राजेश
सोनई स्टेशन पर बने फुट ओवर ब्रिज के शुभारम्भ कार्यक्रम में मौजूद मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा ब्रज चौरासी कोस यात्रा को लेकर सोनई के लोगों ने जो आंदोलन किया, वे व्यर्थ नहीं जायेगा। इसके लिए उनके द्वारा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ब्रज चौरासी कोस मे सोनई को शामिल कराने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि जैसे फुट ओवरब्रिज का शुभारम्भ किया है। वैसे ही ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग कभी जल्द ही शिलान्यास होगा।

जाम में फंसीं सांसद
सोनई स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन करके लौटते समय सांसद हेमा मालिनी की गाड़ी राया में सुबह से लगे जाम में फंस गयी। जाम में सांसद की गाड़ी फंसी देख पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। जैसे-तैसे पुलिस ने सांसद की गाड़ी को जाम से निकलवाया। हालांकि राया में जाम की समस्या को देखते हुए बाईपास का कार्य तेजी से चल रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read