सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
अधिवक्ता के निधन पर शोक | #TEJASTODAY

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अशोक सिंह व कलेक्ट्रेट अधिवक्ता जगदीश चंद्र अस्थाना के निधन पर गुरुवार को अधिवक्ता संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में आहूत शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन महामंत्री लालचंद गौतम ने किया। शोकसभा में सुरेन्द्र बहादुर सिंह, लालता प्रसाद यादव, राजीव सिंह, मो. सारिक, रामफेर गुप्ता, प्रदीप निगम, अमरनाथ सिंह, रामहित यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें








