बेतवा पुल पर साड़ से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। बेतवा पुल पर सांड से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में 20 वर्षीय अभिषेक की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त हरि घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने दोस्त हरि के साथ गैस सिलेंडर भरवाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बेतवा पुल पर उनकी बाइक साड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। उपचार के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।













