HomeTrendingबाबा निजामी के उर्स में उमड़ी जायरीनों की भीड़

बाबा निजामी के उर्स में उमड़ी जायरीनों की भीड़

  • बाबा निजामी के उर्स में उमड़ी जायरीनों की भीड़

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मौदहा, हमीरपुर। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सूफी संत हजरत बाबा निजामी रह०अ० का चार दिवसीय सालाना उर्स रविवार से शुरू हो गया। उर्स के पहले दिन ही दरगाह पर जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मेला स्थल पर लगी दुकानों और झूलों के आसपास भी लोगों की काफी चहल-पहल देखने को मिली। उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला कमेटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दरगाह परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है जबकि यातायात पुलिस ने जाम की समस्या से निपटने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उर्स का आगाज देर रात दरगाह पर आयोजित शानदार ऑल इंडिया नातिया मुशायरे के साथ हुआ। सोमवार सुबह कुरानख्वानी, दिन में लंगर और शाम को चादरपोशी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जबकि रात में महफिल-ए-शमा सजेगी। उर्स में जायरीनों के लिए जगह-जगह भोजन और पानी की व्यवस्था भी की गई है जो उर्स के अंतिम दिनों तक जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

Must Read