HomeJaunpurताण्डव किये दर्जन भर से अधिक लोग मगर पकड़ा गया मात्र एक

ताण्डव किये दर्जन भर से अधिक लोग मगर पकड़ा गया मात्र एक

ताण्डव किये दर्जन भर से अधिक लोग मगर पकड़ा गया मात्र एक

लगता है कि किसी रसूखदार नेता का शह है दबंगों पर?
तेजस टूडे सं.
विपिन मौर्य/अजय पाण्डेय
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत घघरिया गांव निवासी विनोद पाण्डेय की भूमिधरी जमीन पर कब्जा करने की नियत से पहुंचे दर्जन भर से अधिक की संख्या में पहुँचे हमलावरों द्वारा तलवार लहराए गए और क्षेत्र में आतंक व भय का माहौल बनाया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा मात्र 1 व्यक्ति को पकड़कर प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि उक्त प्रकरण में उपजिलाधिकारी मछलीशहर जमीन के कब्जे के बाबत राजस्व विभाग व पुलिस को पहले ही निर्देशित कर चुके हैं परंतु उपजिलाधिकारी मछलीशहर के आदेशों का अनुपालन मछलीशहर पुलिस नहीं कर रही थी।
चर्चाओं की मानें तो कब्जा दखल करने वालों के ऊपर रसूखदार नेता का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस थाना एवं उपजिलाधिकारी मछलीशहर को विनोद पाण्डेय द्वारा अपने जानमाल की सुरक्षा के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया परन्तु रसूखदार का प्रभाव एवं दबंगों से प्रभावित होकर पुलिस ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जिससे सह मिलने से दबंग बड़ी घटना को अंजाम देने के लिये हाथों में तलवार लिये पहुंचे जिसका वायरल वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि स्थानीय प्रशासन किसी बड़ी घटना घटित होने के इंतजार में बैठी है?

——इनसेट——
तलवार लहराने वाला वांछित गिरफ्तार
तेजस टूडे सं.
विपिन मौर्य/अजय पाण्डेय
मछलीशहर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर विनीत राय के नेतृत्व में उ0नि0 उत्तम श्लोक पाण्डेय मय हमराह हे0का0 सुरेन्द्र कुमार ने मिली सूचना पर धारा 351(3) बी०एन०एस० थाना मछलीशहर की घटना में प्रयुक्त तलवार के साथ बांछित अभियुक्त मंगेश उर्फ लाल सरोज पुत्र सत्य नरायन सरोज निवासी आयर थाना तेजी बाजार को अढनपुर मोड से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय उच्चतम न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश/निर्देशों का पालन किया गया है। इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त एक तलवार बरामद हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read