HomeTrendingजिले के थाने पर तैनात सिपाही पर देह व्यापार के लिए महिला...

जिले के थाने पर तैनात सिपाही पर देह व्यापार के लिए महिला को बुलाने का आरोप

जिले के थाने पर तैनात सिपाही पर देह व्यापार के लिए महिला को बुलाने का आरोप

वाराणसी। देह व्यापार के लिए महिला को बुलाने के आरोपों से घिरे वाराणसी के सारनाथ थाने के सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज को निलम्बित कर दिया गया। इस मामले में सिपाही का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद डीसीपी वरुणा जोन ने यह कार्रवाई की है।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप के अनुसार, सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज ने एक महिला को फोन किया और कहा कि तीन हजार रुपये दिला रहा हूं। चाची के कमरे पर आ जाओ। महिला रात का हवाला देती है और कहती है, अभी कैसे आ पाएंगे। इस पर सिपाही कहता है कि चाची के लड़के को ऑटो के साथ भेज रहा हूं, तुम आ जाओ।

‘पकड़ने पर छुड़ा कर लाएंगे’
इस बीच आरोपी सिपाही के पास मौजूद महिला कहती है कि लड़का पकड़ लिया जाएगा तो हम क्या करेंगे। इस पर सिपाही कहता है कि अरे हम हैं ना…। पुलिस में नौकरी कर रहे हैं…। कहीं भी पकड़ा जाएगा तो हम भाग कर जाएंगे और छुड़ा कर लाएंगे…। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं।
सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज को निलंबित करके विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में आरोप सही साबित होने पर संबंधित सिपाही के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। त्रिलोकी भारद्वाज सेना से सेवानिवृत्त होकर वर्ष 2021 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ है।

एक महीने में 12 पुलिस कर्मियों पर हुई कार्रवाई
बीते एक महीने चार दिन में 12 पुलिस कर्मी कार्रवाई की जद में आ चुके हैं। सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज के निलंबन से पहले 10 जून को डकैती के आरोपियों से मिलीभगत के आरोप में भेलूपुर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष रमाकांत दुबे सहित सात पुलिस कर्मी बर्खास्त किए गए।
25 मई को सारनाथ और कैंट थाने में तैनात रहे हेड कांस्टेबल विनय कुमार, दीपक सिंह और प्रशांत सिंह रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। 11 मई को जंसा थाने के दरोगा अभिषेक वर्मा को एक लाख रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ कर एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read