Homeशामलीयमुना खादर क्षेत्र में पहुंचे एमएलसी व एसडीएम

यमुना खादर क्षेत्र में पहुंचे एमएलसी व एसडीएम

यमुना खादर क्षेत्र में पहुंचे एमएलसी व एसडीएम

यमुना के पानी से तटवर्ती क्षेत्र के किसानों की फसलों के नुकसान का लिया जायजा
दीपक कुमार
शामली। एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कैराना खादर क्षेत्र में पहुंचकर यमुना के पानी से तटवर्ती क्षेत्र के किसानों की फसलों को हुये नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने यमुना तटबंध को मजूबत कराने हेतु प्रदेश सरकार में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक से वार्ता की। इस दौरान एसडीएम कैराना निकिता शर्मा भी मौजूद रही।

एमएलसी श्री सिंह एसडीएम कैराना निकिता शर्मा व राजस्व टीम के साथ में यमुना खादर क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने विगत दिनों यमुना के पानी से तटवर्ती क्षेत्र के खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले यमुना खादर के डुन्डुखेड़ा, सहपत, मामौर, हैदरपुर, रामड़ा, नंगलाराई, मोहम्मदपुर राई, नंगलाराई, इस्सापुर खुरगान, मंडावर, बसेड़ा, पठेड़ आदि गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव सहपत में तटबंध टूटने के बाद किसानों से निकटवर्ती खेतों में हुए जलभराव की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश सरकार में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री दिनेश खटीक से फोन पर वार्ता करके यमुना खादर क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया।

उन्होंने राज्यमंत्री से यमुना तटबंध को सुदृढ कराने के बारे में भी बात की।
उन्होंने ने पीड़ित किसानों को यमुना के पानी से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं एसडीएम निकिता शर्मा ने बताया कि राजस्व टीम के साथ में यमुना के तटवर्ती क्षेत्र का दौरा किया गया है। यमुना के पानी से फसलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसे उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जायेगा। इसके अलावा यमुना तटबंध की स्थिति का भी जायजा लिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read