Homeशामलीबाढ़ग्रस्त शामली क्षेत्र को सीएम ने किया नजरअंदाज: प्रसन्न चौधरी

बाढ़ग्रस्त शामली क्षेत्र को सीएम ने किया नजरअंदाज: प्रसन्न चौधरी

बाढ़ग्रस्त शामली क्षेत्र को सीएम ने किया नजरअंदाज: प्रसन्न चौधरी

दीपक कुमार
शामली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाढ़ग्रस्त जनपद सहारनपुर का दौरा करके शामली क्षेत्र को नजरअंदाज किया गया है। यहां के किसानों की पीड़ा को समझना मुनासिब ही नहीं समझा। समय पर पीड़ित किसानों को मुआवजा व खस्ताहाल तटबंध की मरम्मत न होने पर राष्ट्रीय लोकदल विधानसभा में मुद्दा उठाएगी।
शामली सदर सीट से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक प्रसन्न चौधरी ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन पत्र सौंपने के बाद मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त जनपद सहारनपुर का दौरा करके वापस लौट गए हैं।

उन्होंने बाढ़ ग्रस्त जनपद शामली को नजर अंदाज किया है और यहां के बाढ़ ग्रस्त किसानों की पीड़ा सुनना भी गवारा नहीं समझा। आज अन्नदाता परेशान है और उसके सामने बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है। यमुना नदी के रौद्र रूप ने उनके अरमान को रौंद कर उनकी फसलों को नष्ट कर दिया है। तटबंध टूटने के मुख्य कारण खनन होना ही बताया गया है।
खनन माफियाओं को प्रशासन की ओर से खुली छूट दी गई थी। उस समय भी पीड़ित ग्रामीणों ने खनन माफियाओं का विरोध करते हुए खनन बंद कराने की मांग की थी लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था।

अवैध रूप से 3—4 पोकलेन मशीनें धड़ल्ले से चलाई गई और यमुना की कोख को छलनी किया गया लेकिन प्रशासन सोता रहा। आज बाढ़ के रूप किसान उसी का खामियाजा भुगत रहे हैं। अगर समय रहते प्रशासन खनन माफियाओं पर नकेल कस लेता तो आज किसानों को खून के आंसू न रोने पड़ते। उन्होंने कहा कि रालोद पहले मुख्यमंत्री से समय लेकर इस संबंध में बातचीत करेगा। समस्या का समाधान न होने पर जोर शोर के साथ किसानों के मुद्दों को विधानसभा के पटल पर भी उठाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read