Homeझांसीमिशन शक्ति दौड़ व खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति दौड़ व खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मिशन शक्ति दौड़ व खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुकेश तिवारी
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी महोदय के कुशल नेतृत्व में ’मिशन शक्ति’ फेज 4 के तहत थाना प्रेमनगर स्थित एलेन हाउस पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति दौड़ और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं के द्वारा 200 मीटर दौड़, योगाभ्यास और जिम्नास्टिक्स का सुंदर प्रदर्शन किया गया। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति नोडल सीओ सदर झांसी स्नेहा तिवारी और प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर आनंद सिंह समेत चौकी प्रभारी बिजौली और थाना प्रेमनगर की महिला बीट आरक्षी के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि शुक्ला, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती मीनाक्षी व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। बच्चों को स्वल्पाहार और मिशन शक्ति से सम्बन्धित पैंफलेट्स वितरित किए गए। सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स जैसे 112, 1090, 181, 108, 1098 तथा महिलाओं बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश शासन की विविध योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read