HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जिलाधिकारी ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : जिलाधिकारी ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

JAUNPUR NEWS : जिलाधिकारी ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवापार विकास खण्ड सिरकोनी, प्राथमिक विद्यालय इस्मैला, कंपोजिट विद्यालय कुद्दुपुर, प्राथमिक विद्यालय कुदुपुर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कुड़वा परियावा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक विद्यालयों में बच्चों एवं अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर, शौचालयों की स्थिति, पेयजल की उपलब्धता, मिड डे मील आदि मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। उन्होंने बच्चों से प्रश्न भी पूछे और बच्चो ने जवाब भी दिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय इस्मैला, सिरकोनी के निरीक्षण के दौरान कक्षा तीन के छात्र तेजस्वी से हिंदी के कठिन शब्द लिखवाए और शिक्षा मित्र रंजना सिंह को निर्देशित किया कि बच्चों को अधिक से अधिक अभ्यास कराया जाए। कक्षा 05 के छात्रों से इंग्लिश के शब्द जैसे ब्यूटीफुल, क्विक, कंप्यूटर आदि की वर्ड मीनिंग लिखवाई और सहायक अध्यापिका नीलम यादव को निर्देशित किया कि बच्चों को अधिक से अधिक अभ्यास कराया जाए। कंपोजिट विद्यालय कुदुपुर के निरीक्षण के दौरान कक्षा 05 की रोशनी और खुशी से गणित के एलसीएम के सवाल हल करवाए और शिक्षामित्र प्रमोद कुमार सिंह को निर्देशित किया कि बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर भी अभ्यास कराया जाए। उन्होंने विद्यालय का बाउंड्री वाल बनाये जाने हेतु निर्देश भी दिया। प्राथमिक विद्यालय कुदुपुर प्रथम के निरीक्षण के दौरान कक्षा 02 के बच्चों गौरी एवं राज से गणित के सवाल हल करवाए। प्राथमिक विद्यालय कुड़वा परियावा के निरीक्षण के दौरान कक्षा 05 की छात्राओ अंशिका एवं उन्नति से हिंदी की किताब पढ़वाई। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने विद्यालय के शौचालय एवं मैदान को समतल करने हेतु सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालय का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए। विद्यालयों में बच्चों का लर्निग लेवल बढाने के प्रयास किए जाए। सभी अध्यापक समय से विद्यालय उपस्थित होकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और सुनिश्चित किया जाए कि सभी विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत हो।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read