Homeझांसीविश्व आस्टियोपोरोसिस दिवस पर होगा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

विश्व आस्टियोपोरोसिस दिवस पर होगा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

विश्व आस्टियोपोरोसिस दिवस पर होगा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

आईएमए भवन में आयोजित होगा शिविर
मुकेश तिवारी
झांसी। बंसल हॉस्पिटल में प्रेसवार्ता हुई, जिसमें डॉ मयंक बंसल और डॉ संजय त्रिपाठी ने बताया कि 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस डे है। ऑस्टियोपोरोसिस का मतलब की अस्थि दुर्बलता अर्थात आपकी हड्डी कितनी कमजोर हो गई है या उसका घनत्व कितना कम हो गया है। ऑस्टियोपोरोसिस एक साइलेंट बीमारी है जिसका पता सामान्यतः फ्रैक्चर हो जाने के बाद ही चलता है ऑस्टियोपोरोसिस की जांच के लिए कुछ विशेष मशीन होती है जो झांसी व बुंदेलखंड क्षेत्र में सामान्यतः उपलब्ध नहीं है। झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब ने वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे के उपलक्ष में झांसी व बुंदेलखंड की जनता के लिए ऑस्टियोपोरोसिस अस्थि दुर्बलता की जांच के लिए एक विशाल निशुल्क शिविर का आयोजन किया है। शिविर में बाहर से मशीन मंगा कर आम जनता का अस्तित्व दुर्बलता की स्क्रीनिंग की जाएगी यह स्क्रीनिंग केवल मरीजों के लिए ना होकर आम जनता के लिए भी है, ताकि हम समझ सके की झांसी व बुंदेलखंड क्षेत्र में कितने मरीज ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित हैं एवं उनका उपचार सही समय रहते किया जा सके। सचिव डॉ मयंक बंसल वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ ने बताया कि यह शिविर आईएमए भवन में दिनांक 20 अक्टूबर शुक्रवार प्रातः 11:00 बजे से शाम 5 बजे तक आईएमए झांसी के सहयोग से लगाया जाएगा। शिविर का उद्घाटन डीआईजी जोगेंद्र कुमार द्वारा किया जाएगा। इस शिविर में विधायक रवि शर्मा, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडे व आईएमए अध्यक्ष डॉ आर आर सिंह विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित रहेंगे। शिविर में झांसी के सभी वरिष्ठ विशेषज्ञ निशुल्क परामर्श देंगे। सामान्यतः इस टेस्ट की कीमत लगभग 2500 से 3500 हजार रुपये के बीच होती है जो की पूर्णता निशुल्क रहेगी। एवं झांसी बुंदेलखंड की जनता से यह अनुरोध है कि रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन, व्हाट्सएप फोन कर आदि से पहले करवा सकते हैं। इस दौरान डॉ संजय त्रिपाठी, डा. मयंक बंसल व डा. निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read