पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, साथी हुआ फरार
आरके धनगर
मथुरा। शहर कोतवाली और गोविंद नगर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सोमवार को बदमाशों ने बागेश्वर धाम से लौट रही महिला के साथ पहले छेड़खानी की और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस की सूचना मिली कि शहर कोतवाली इलाके के के आर कॉलेज के पास बदमाशों ने एक महिला के साथ छेड़खानी की है और विरोध करने पर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाशों को के आर कॉलेज के पास घेर लिया। यहां पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें जाकिर पुत्र अली निवासी बकरी मोहल्ला थाना सदर बाजार को गोली लग गई जिसे पुलिस ने उपचार हेतु जला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने जाकिर के पास से 1 तमंचा 2 जिंदा 4 खोखा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल 13 हजार रुपए नगद और महिला की लूटी हुई सोने की चैन बरामद की।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार रात बागेश्वर धाम से एक महिला मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरी और वहां से एक ऑटो में वह पुराना बस अड्डा जाना चाह रही थी। ऑटो में चालक और उसका एक साथी मौजूद था। दोनों लोग उसको पुराना बस अड्डा न ले जाकर के केआर डिग्री कॉलेज के पास में ले गए, जहां दोनों युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी की। इसी बीच कुछ यात्री मौके पर पहुंच गये जिन्होंने शोर मचाया। इसके बाद ऑटो चालक और उसका साथी महिला का बैग लेकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में 354 ख 394 में मुकदमा दर्ज किया गया।
काफी देर तक पुलिस की टीम अभियुक्तों की तलाश करती रही। सूचना पर गोविंद नगर थाना पुलिस और कोतवाली नगर पुलिस ने केआर डिग्री कॉलेज के पास अभियुक्तों को घेरा। इस घेराबंदी में अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। अभियुक्तों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी जाकिर के पैर में गोली लग गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है। छानबीन की जा रही है, जल्द से जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।