भारत जोड़ो यात्रा में भीड़े कांग्रेसी, जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौज

भारत जोड़ो यात्रा में भीड़े कांग्रेसी, जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौज

आरके धनगर
मथुरा। कांग्रेस के राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेसियों द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकालने का निर्णय लिया। बरेली से शुरू हुई यह यात्रा बुधवार को मथुरा पहुंची। यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों के सामने ही एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। काफी देर तक दोनों गुटों में गाली—गलौज तथा हाथापाई होती रही। वरिष्ठ कांग्रेसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

गौरतलब हो कि बरेली से शुरू हुई कांग्रेस की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मथुरा पहुंची। यहां यात्रा का समापन होना था जिसमें पार्टी के प्रदेश जिला अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव तौफीक अहमद भी शामिल हुए। कांग्रेसियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट स्थित आंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद चौक बाजार और विश्राम घाट होते हुए होलीगेट पर पहुंची। यहां जनसभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार और पूर्व जिलाध्यक्ष यतेंद्र में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों लोगों में हाथापाई हुई जिससे अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं को शांत कराने के लिए कांग्रेस के नेता मंच से आवाज लगाते रहे लेकिन कार्यकर्ताओं में गाली-गलौज के साथ ही हाथापाई होती रही। इस बीच एक कार्यकर्ता द्वारा अपनी पिस्टल तक निकाल ली और हवा में लहराते हुए काफी हंगामा किया। काफी देर बाद जैसे-तैसे प्रदेश अध्यक्ष ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent