Homeझांसीत्योहारों हो शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें: जिलाधिकारी

त्योहारों हो शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें: जिलाधिकारी

त्योहारों हो शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें: जिलाधिकारी

मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक बार पुनः ताजियादारों, आखड़ेदारों, जुलूस संचालकों से हाई लेवल संवाद स्थापित करते हुए, सभी बिन्दुओं पर गहन निरीक्षण कर लें। बिना अनुमति पत्र, नियम पत्र के कोई भी जुलूस नही निकलेगा। जुलूस संचालक इस बात से आश्वस्त हो लें कि वे पुलिस प्रशासन से अनुमति पत्र लेने के बाद नियम शर्तो पर जुलूस निकालेंगे। ताजियादारों के आखड़ों में कोई भी प्रतिबन्धित हथियार तलवार, चाकू, भाला इत्यादि पर सख्त रोक है।

उन्होंने मोहर्रम व श्रावण मास के द्वितीय सोमवार में ड्यूटी/तैनात सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिश्रित पर्वो की गम्भीरता के दृष्टिगत बहुत ही सजगता एवं सर्तकता के साथ अपनी कर्तव्यों व उत्तरदायित्वों को निर्वहन करें। उन्होंने अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक तथा उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देश दिए कि संयुक्त रूप से एक साथ एक ही गाड़ी में बैठकर भ्रमण करते रहें। जिलाधिकारी ने मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत तैनात, ड्यूटीरत सभी मजिस्ट्रेट/अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के क्रम में आयोजको/जनमानस से संवाद, सर्तकता एवं सख्ती के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक से विगत वर्ष की घटनाओं व स्थितियों के अवलोकन के साथ अब तक की गयी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी नई परम्परा की शुरूआत नही होगी। पर्वों को मनाये जाने के क्रम में मर्यादित ढंग से परम्परागत गतिविधियों के साथ सम्पन्न किया जाएगा। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि जुलूस के मार्ग में किसी भी तरह के विद्युत तार लटके हुए न हो, उन्हें जुलूस निकलने से पूर्व दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एक अधिकारी, कर्मचारी पुलिस कन्ट्रोल रूम में शिफ्ट रहेगा जिसके जुलूसों के संचालन के समय कही से विद्युत सम्बन्धित शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जा सके।

उन्होंने उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्रों में फ्लैग रूट मार्ट सुनिश्चित कर लें जिससे जनता आश्वस्त रहे कि सभी त्यौहार पुलिस प्रशासन के आवरण में शान्तिपूर्ण व सकुशल ढ़ग से सम्पन्न होगा। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक व थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि सभी घनी आबादियों व मिश्रित आबादियों में ड्रोन से सर्वे कराकर स्थितियों से भली-भॉति अवगत हो लें। इसी क्रम में जनपद के सभी संवेदनशील स्थलों एवं मिश्रित बस्तियों में लगातार मॉनिटरिंग करते हुए अनवरत संवाद करते रहे। किसी भी सम्भावित स्थितियों की संज्ञानता में तत्काल उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं ने प्रतिभाग किया। शहर काजी मोहम्मद हाशिम ने जुलूस मार्ग में आने वाली गड्ढों को ठीक कराए जाने का सुझाव दिया। आचार्य डॉ हरिओम पाठक ने द्वितीय सोमवार में शिवालयों के आस—पास साफ सफाई कराए जाने की मांग किया। जिलाधिकारी ने शुभकामनाएं सहित अपील करते हुए कहा कि जनपदवासी अपने पर्वों को परम्पराओं सहित सदभांवना के साथ मनाया जाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एके सिंह, उपजिलाधिकारी सदर निधि बंसल, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वरुण पाण्डेय, विकास अवस्थी, मंडला आचार्य लल्लन महाराज, मुफ्ती मोहम्मद आरिफ नदवी, हाफिज रियाज अहमद सहित नगर के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी, विद्युत एवं पेयजल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read