राज्यमंत्री ने अहिल्याबाई जी की जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का किया शुभारम्भ
अंकित सक्सेना
बदायूं। राज्यमंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सरकार अजीत सिंह पाल ने हाइडल फील्ड से अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
साथ ही राज्य मंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन व योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक सदर महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












