Homeबदायूंऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ऑपरेशन कायाकल्प में बदायूं हो प्रदेश में प्रथम, 31 जुलाई तक करें कार्यों का संतृप्तिकरण: डीएम
अंकित सक्सेना
बदायूं। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प व निपुण भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यां का संतृप्तिकरण 31 जुलाई तक करें। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प में जनपद बदायूँ प्रदेश में प्रथम आए इस हेतु कार्य करें। उन्होंने इस अवसर पर निपुण भारत मिशन का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश भी दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के सभी 19 बिंदुओं पर संतृप्तिकरण का कार्य 31 जुलाई तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करें, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएं व व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें।

श्री कुमार ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर उच्च गुणवत्ता का हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में शिक्षा व स्वास्थ्य महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं और प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा का अधिकार है। बेसिक शिक्षा विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि अपने बच्चों की यूनिफॉर्म के लिए जिन अभिभावकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(डीबीटी) के माध्यम से धनराशि स्थानांतरित की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उन बच्चों के लिए यूनिफॉर्म उनके माता-पिता द्वारा बना दी गई है तथा जिन अभिभावकों द्वारा यूनिफॉर्म नहीं बनाई गई है उनको चिन्हित किया जाए तथा जिन अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के लिए यूनिफॉर्म धनराशि प्राप्त होने के उपरांत बनाई गई है उनको सम्मानित भी किया जाय।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने कहा कि सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं हो यह सुनिश्चित किया जाए तथा बेसिक शिक्षा विभाग संपत्ति रजिस्टर भी बनायें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने विभिन्न बिन्दुओं पर प्रगति आख्या रखी। साथ ही बताया कि निपुण भारत मिशन पर एक वृहद कार्यशाला का आयोजन भी कराए जाने पर कार्य चल रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त राकेश पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी ,विकास खंड अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read