आदिवासी जनजाति समाज के हित में मिला प्रतिनिधिमण्डल
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। सर्किट हाउस परिसर में संजीव गोंड राज्य मंत्री समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग से संस्थान के सचिव/प्रबंधक तिरूमाल बृजभान मरावी द्वारा शिष्टाचार भेट कर प्रदेश के आदिवासी जनजाति समाज के विकास हित में मांग पत्र/ज्ञापन देकर आदि विकासात्मक तत्थ्यों पर चर्चा किया गया। मंत्री जी ने मांग पत्र को स्वीकार कर सकारात्क आश्वासन दिया।
उक्त अवसर मंत्री जी को जनपद के आदिवासी जनजाति समाज द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पाद का भी भेट किया गया। साथ ही मंत्री जी ने संस्थान द्वारा किये जा रहे कार्याें का भी सराहना किया। उक्त अवसर पर संस्थान द्वारा निम्नवत मांग किया गया। जनपद सोनभद्र में आदिवासी अध्ययन केन्द्र का स्थापना एवं आदिवासी हॅट का निर्माण किया जाए।
जिलाधिकारी एवं नगर निमग वाराणसी द्वारा कई वर्षों से लम्बित वार्ड नं0 14 गनेशपुर,पो-शिवपुर, तहसील-सदर, वाराणसी में प्रस्तावित ‘‘आदिवासी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र एवं बहुउद्देशीय कार्य हेतु’’ भूमि का मांग। गोंड आदिवासी बाहुल्य ग्राम सभा-चक्का, परगना-अठगांवा, तहसील-पिण्डरा, वाराणसी में ‘‘आदिवासी सामुदायिक भवन’’ निर्माण हेतु भूमि की मांग।
वाराणसी शैक्षणिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जनपद है। जनपद में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना किया जाय। वाराणसी में आदिवासी यूथ हास्टल (100 वेड) एवं आदिवासी भवन (20 डोरमेट्री, 10 वेड तथा सभागार, कैटिंन व सामान्य जन सुविधाओं से सुसज्जीत) का निर्माण कराया। आदिवासी जनजाति समाज के निसंपक्ष एवं सतत् विकास हेतु अलग से राज्य जनजाति मंत्रालय/आयोग का कठन किया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












