Homeबांदाग्राम विकास राज्यमंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

ग्राम विकास राज्यमंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

ग्राम विकास राज्यमंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्यायें

रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत अंधाव गांव पर जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ग्राम विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम पहुंची और जन चौपाल पर बैठकर ग्रामीणों की हर समस्या को गंभीरता से सुना। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया और मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की हर कल्याणकारी योजनाओं को एक-एक घर तक पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिया है।

वहीं ग्राम विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत पूरे प्रदेश में बालिकाओं को बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है और इसीलिए गांव गांव जाकर अभिभावकों एवं बच्चों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। ताकि उनकी पढ़ाई और आगे तक चलती रहे, इस मौके पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, उप जिला अधिकारी रावेद्र सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी, खंड विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रराज सिंह ग्राम प्रधान सविता देवी व जिले तहसील एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनचौपाल पर पहुंचे और अपनी समस्या के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read