Homeबदायूंराज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया पौधरोपण

राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया पौधरोपण

राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया पौधरोपण

अंकित सक्सेना
बदायूं। प्रदेश में 35 करोड़ जन आन्दोलन पौधरोपण-2022 के महा अभियान के तहत प्रदेश में 2.5 करोड़ पौधरोपण के अन्तर्गत जनपद में बी0एल0 वर्मा राज्य मंत्री सहकारिता एवं पूर्वोंत्तर विकास भारत सरकार की अध्यक्षता में राधेलाल इण्टर कालेज कछला के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा राज्य मंत्री सहकारिता एवं पूर्वोंत्तर विकास भारत सरकार, हरीश शाक्य विधायक बिल्सी एवं अन्य जन प्रतिनिधि को गुलदस्ता एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री द्वारा प्रदेश में चल रहे 35 करोड़ जन आन्दोलन पौधरोपण-2022 के महा अभियान को सफल बनाने हेतु उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्कूल के छात्रध्छात्राएं एवं अन्य जन मानस से अपील की गयी कि अधिक से अधिक पौधे लगाये जाये एवं उनको बचाया भी जाये। हरीश शाक्य विधायक बिल्सी द्वारा भी उपस्थित जन समूह से ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित कर उनको संरक्षित जरूर किया जाय। कार्यक्रम में राजीव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा पर्यावरण को संतुलित रखने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को 01-01 पौधा लगाकर उसका संरक्षण को कहा गया, ताकि हमारी पर्यावरण धरोहर बनी रहे। दातागंज रेंज के अन्तर्गत उसैत-कादरचौक मार्ग पर वन विभाग द्वारा स्थापित शक्ति वन (महिला सशक्तिकरण) में सेनेरा वैश्य, अध्यक्षा नगर पंचायत, उसैत की अध्यक्षता में गणमान्य मातृशक्ति द्वारा पौधारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शक्ति वन में अध्यक्षा नगर पंचायत, उसैत द्वारा बरगद, आम, पीपल, महुआ, नीम आदि के पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तद्पश्चात महिला हरेला ग्रुप (मातृशक्ति) द्वारा पौधरोपण किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा 1000 फलदार पौधों का रोपण किया गया। शक्ति वन में मातृशक्ति द्वारा विभिन्न प्रजातियों के कुल 5500 पौधों का रोपण किया गया है। इस प्रकार जनपद में 2.5 करोड़ वृहद पौधरोपण 2022 के अन्तर्गत बदायूॅ में वन विभाग सहित समस्त कार्यदायी विभागों द्वारा 391500 लाख के सापेक्ष सांय 6.00 बजे 391750 लाख पौधों को रोपण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read