Homeबदायूंमॉक ड्रिल के जरिये सुरक्षा व बचाव के लिये किया गया जागरूक

मॉक ड्रिल के जरिये सुरक्षा व बचाव के लिये किया गया जागरूक

मॉक ड्रिल के जरिये सुरक्षा व बचाव के लिये किया गया जागरूक

अंकित सक्सेना
बदायूं। बाढ़ के मद्देनजर संवेदनशील बदायूँ में बृहद मॉक ड्रिल आयोजित हुआ। इसकी तैयारियां जांचने के लिए आपदा विभाग समेत कई विभागों ने जमीन और पानी में पूर्वाभ्यास कर तैयारियां जांचीं। नदी में बचाव कार्य के दौरान लोगों को बाहर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए गंगा नदी के अटैना घाट पर पीएसी वाहिनी के जवानों ने पूर्वाभ्यास किया। माक ड्रिल के दौरान राहत बचाव कैंप और कंट्रोल रूम बनाया गया है।

आपदा समेत विभिन्न विभाग के अफसरों-कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर भी अभ्यास किया। जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशन तथा मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष वैश्य सहित अधिकारियों की मौजूदगी में बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को लेकर आयोजित की गई। मॉक ड्रिल, नदी में डूब रहे व्यक्ति को बचाने व टापू में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का पूर्वाभ्यास किया गया। जिला आपदा प्रबंधन तत्वाधान में तहसील दातागंज अन्तर्गत गंगा नदी के अटैना घाट पर बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य की मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गयी जिसमें राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, अग्निशमन, आपूर्ति विभाग, पशुपालन, बाढ़ खण्ड, पंचायती राज विभाग, आपदा सलाहकार एवं आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान आकस्मिक बाढ़ के आने की स्थिति में किसी डूबते हुए व्यक्ति को गंगा नदी से बचाव कर निकालने व तत्काल प्राथमिक चिकित्सा हेतु भिजवाने की प्रक्रिया संयुक्त रूप से बचाव दल व चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रदर्शित की गयी।

मॉक ड्रिल के समय इंसिडेंट कमांड व कम्यूनिकेशन पोस्ट भी स्थापित कर प्रदर्शित किया गया जहां बाढ़ से प्रभावित व्यक्ति आश्यक जानकारी प्राप्त करते देखे गये। मॉक ड्रिल के अन्तर्गत आपदा से प्रभावित जनसंख्या को उनके घरों से सुरक्षित निकाल कर बाढ़ राहत शिविर में पहुचाया गया जहां प्रभावित व्यक्तियों हेतु मेडिकल कैम्प, खाद्य एवं रसद विभाग के अन्तर्गत भोजन व्यवस्था हेतु शिविर लगाया गया। मॉक ड्रिल में प्रभावित पशुओं की देखभाल हेतु पशुपालन विभाग कैम्प भी स्थापित किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा राहत शिविर पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। रुकुम सिंह वैदिक इण्टर कालेज नगला पूर्वी के शिक्षक डा. योगेन्द्र मौर्य के निर्देशन में मौक ड्रिल के लिए अटैना घाट पर गांव बसाकर उजाड़ा गया, बाढ़ आने जैसी स्थिति उत्पन्न की गई। कलाकारों एवं स्थानीय लोगों के जरिए सुरक्षा, बचाव एवं जागरुकता के बारे में बेहतरीन प्रदर्शन किया गया जिसके माध्यम से बताया गया कि कब, किसको, कैसे, क्या करना है। बुजुर्ग, बच्चों और पशुओं को जल्द से निकालना, डूबते हुए व्यक्तियों को बचाने, स्वास्थ्य बिगड़ने एवं सांप कांटने पर स्वास्थ्य शिविर में पहुंचाने का भी अभ्यास किया गया। साउण्ड इफैक्ट्स के जरिए बादल के गरजने, बिजली, हवा की आवाजे निकाली गयी जिससे दृश्य बिलकुल हकीघ्कत की तरह प्रतीत हो रहा था। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दातागंज रामशिरोमणि, एसपी आरए सिद्धार्थ वर्मा, अधिशासी अभियन्ता बाढ़खण्ड उमेश चन्द्र सहित अन्य समबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read