Homeहरदोईहरदोई पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

हरदोई पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

हरदोई पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

71 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
प्रदीप कुमार
हरदोई। लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद सवायजपुर के पाली में पहुंचे। जहां उन्होंने 71 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने और भी प्रस्ताव पर कार्य कराने की बात कही है। साथ ही अखिलेश यादव पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि जब चुनाव आते है तो कुछ दल निकल के आते है और राजनीतिक हथकंडे अपनाते है। लेकिन देश और प्रदेश की जनता सब समझ चुकी और नकार चुकी है। मैं कह सकता हूं क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में।

मंत्री जितिन प्रसाद ने सवायजपुर क्षेत्र की कुल 71 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 62 सड़के एवं 9 पुल समेत 71 परियोजनाएं शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। आवागमन सुगम होगा। उन्होंने सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए। परियोजना को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाए। मंच पर ही उन्होंने अधिशासी अभियंता को परियोजनाओं को समय से पूर्ण पूरी करने का निर्देश दिया। विधायक सवायजपुर ने कहा लोक निर्माण मंत्री ने भागीरथ की तरह सवायजपुर में विकास की गंगा धरातल पर उतारने का कार्य किया है।

विधायक ने माननीय मंत्री के समक्ष विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण की माँग रखी जिन पर मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सवायजपुर विधायक अपने क्षेत्र के कार्य के लिए प्रयासरत है। वह जिन कार्यों का प्रस्ताव देंगे उन पर विचार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग से उनके सभी कार्यों को पूरा कराया जाएगा। मंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब चुनाव आते है तो कुछ दल निकल के आते है और तमाम राजनीतिक हथकंडे अपनाते है। प्रदेश और देश की जनता सब समझ चुकी और नकार चुकी है। मैं कह सकता हूं क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read