Homeशामलीनदी की जलधारा को प्रभावित कर किया जा रहा खनन, अधिकारी मौन?

नदी की जलधारा को प्रभावित कर किया जा रहा खनन, अधिकारी मौन?

नदी की जलधारा को प्रभावित कर किया जा रहा खनन, अधिकारी मौन?

दबंगई के बल पर दिन रात निकाला जा रहा बालू
दीपक कुमार
कैराना, शामली। मंडावर खनन प्वाइंट पर वैध पट्टे की आड़ में नियम कानून ताक पर रखकर खुलेआम यमुना नदी की बहती जलधारा के बीच से भारी भरकम मशीनों से दिन रात अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन सब कुछ जानकर भी अनजान बना हुआ है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मंडावर में वैध पट्टे की आड़ में भारी भरकम मशीनों से दिन रात यमुना नदी की जलधारा को प्रभावित करते हुए खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफियाओं को न तो स्थानीय प्रशासन का कोई खौफ है और न ही एनजीटी के नियमों की परवाह। दबंगई के बल पर खनन माफिया खुलेआम यमुना नदी की कोख को छलनी कर रहे है। इस अवैध खनन पर पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं, जबकि एनजीटी की सख्त गाइडलाइन है कि किसी भी सूरत में यमुना नदी की बहती जलधारा के बीच से बालू खनन नही किया जा सकता है, तो फिर किसकी शह पर युद्ध स्तर पर खनन किया जा रहा है, क्या नियम विरुद्ध दिन के उजाले व रात के अंधेरे में चलाए जा रहे इस अवैध धंधे की जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं है?

पूर्व में प्रशासन की ओर से लगाया जा चुका है भारी जुर्माना
मंडावर खनन प्वाइंट पर छापेमारी के दौरान पूर्व में भी अवैध खनन व रेत की चोरी पकड़ी जा चुकी है। जिसके बाद अधिकारियों की ओर से खनन संचालक पर भारी जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद भी सांठगांठ के चलते वैध पट्टे की आड़ में अवैध खनन किया जा रहा है जो खनन संचालक और सिस्टम के बीच सेटिंग होना दर्शाता है। इसी गठजोड़ के चलते खुलेआम अवैध खनन के कारोबार को संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से खनन संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई न करने से उनके हौसले बुलंद हैं। ऐसे में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे तो कौन?

धड़ल्ले से दौड़ रहे रेत के ओवरलोड वाहन
क्षेत्र में संचालित खनन प्वाइंट से खुलेआम रेत के ओवरलोड वाहनों को निकाला जा रहा है, जो सड़कों को तोड़ रहे हैं। दिन रात सड़कों पर दौड़ने वाले रेत के इन ओवरलोड वाहनों की ओर से प्रशासन, परिवहन विभाग व पुलिस अधिकारियों ने नजरें फेर रखी है। ईमानदारी का ताज लगाए बैठे एआरटीओ शामली की आंखों के सामने ही ओवरलोड वाहन सड़कों पर फर्राटे भरते हैं लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read