Homeबदायूंरक्तदान करके याद किये गये राज्यकर्मियों के मसीहा

रक्तदान करके याद किये गये राज्यकर्मियों के मसीहा

रक्तदान करके याद किये गये राज्यकर्मियों के मसीहा

अंकित सक्सेना
बदायूं। जनपद में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा द्वारा हृदय सम्राट बीएन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस उपलक्ष्य में परिषद जनपद शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसने विभिन्न विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी साथी सम्मिलित हुए एवं रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में प्रतिभाग किया गया। एकता सदन लोनिवि में अधिशासी अभियंता एवं डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी, सूरजपाल सिंह जिला समन्वयक द्वारा फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश पांडेय संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, इं. रवि कुमार अध्यक्ष, सरोज कुमारी मंत्री, इं. आरएन यादव अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, गौरव यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। सभी ने कहा कि कर्मचारी नेता स्व. सिंह जो परिषद के जनक हैं, का पूरा जीवन कर्मचारी हित के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों को जन—जन तक पहुंचाने के लिए संगोष्ठी तथा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सभी ने अपने कर्मचारी नेता के प्रति श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, डायट, स्वास्थ्य सहित अन्य विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स आदि ने प्रतिभाग किया। सभी कर्मचारियों ने 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read