HomeGhazipurपुत्र के जन्मदिन पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

पुत्र के जन्मदिन पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

पुत्र के जन्मदिन पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

उग्रसेन सिंह
जखनियां, गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए कलमकार उग्रसेन सिंह ने अपने बेटे पवन सिंह 15वें जन्मदिन पर आम का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश दिया। आम के पौधे की आजीवन देखभाल करने का भी संकल्प लिया। वहीं मौके पर मौजूद पर्यावरणविद् ग्रीनमैन अरविंद यादव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में कलमकार उग्रसेन सिंह के इस प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि श्री सिंह ने प्रकृति प्रेम का अद्भुत संदेश दिया।

वहीं मौजूद श्री सिंह की पत्नी श्रीमती अंजू सिंह इस मुहिम से आनेवाली पीढ़ी भी पर्यावरण के प्रति जागरुक रहेगी। बतायी कि एक वृक्ष दस पूत समाना। बताया कि पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में जनमानस को केवल सरकारी संस्थाओं के भरोसे नही रहना चाहिये, अपितु सामाजिक संस्थाओं को भी आगे बढ़कर लोगों को जागरुक करना चाहिये। लोगों को जन्मदिन, शादी की सालगिरह, शादी के अलावा श्राद्ध में भी पौधे देकर पर्यावरण जागरुकता के प्रति लोगों को जागरुक करना चाहिये। पहल कर रहे हैं। उग्रसेन सिंह ने आम के पौधे को जीवन पर्यंत रक्षा करने के संकल्प को दोहराया। इस मौके परगाजीपुर जनपद के कई वरिष्ठ कलमकार मौजूद रहे। सिद्धपीठ हथियाराम के पीठाधीपति अपने आशीर्वचन से अभी शिक्षित करते हुए पुत्र को दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही गुरु पूर्णिमा के दिन पुत्र को आशीर्वाद देते हुए उसके मंगलमय भविष्य की कामना की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read