केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का हुआ आयोजन
अंकित सक्सेना
बदायूँ। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया व यात्रा में भारत के विभिन्न परिधानों व संस्कृतियों को दर्शाया गया।यात्रा केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर नवादा होते वापस विद्यालय प्रांगण पहुंची। बालिकाओं द्वारा बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया गया बालिकाओं द्वारा स्वागत गान के साथ—साथ अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से श्रीमती छवि वैश्य जिला समन्वयक द्वारा छात्राओं को विभागीय योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना कोविड व बाल सेवा योजना सामान्य तथा बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 102, 1090, 1098, 181, 1076 की विस्तृत जानकारी देते हुये बाल कल्याण समिति किशोर न्याय बोर्ड वन स्टाप सेन्टर के साथ-साथ चाइल्ड लाइन तथा बाल विवाह एवं नशा मुक्ति से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी एवं महिलाओं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी प्रदान की गयी। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अमलेश व कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमारी सहित सभी अध्यापिकायें उपस्थित रहीं।


आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










