बुखार से तीन घण्टे के अन्तराल में मां-बेटी की हुई मौत, दो दर्जन बीमार
शिवा शुक्ल
कल्ली, सीतापुर। बुखार से पीड़ित मां-बेटी की तीन घंटे के अंतराल में मौत हो गई। पहले मां की मौत हुई उसके तीन घंटे बाद ही 14 वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। मौत से गांव में खौफ का माहौल। मौत पर मातम में शामिल नातेदार रिश्तेदार सन्न रह गए घर में कोहराम का माहौल। गांव में दो दर्जन से अधिक लोग बुखार से बीमार हैं। गांव में कई दिनों से बुखार फैला हुआ है। मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। गोडलमऊ ब्लाक के गागुपुर गांव की घटना। बताया जा रहा है कि यहां महीने भर से हर घर में बुखार फैला हुआ है। कुछ लोगों को प्राइवेट डॉक्टरों ने डेंगू बताया है। उनकी रिपोर्ट में प्लेटलेट भी बहुत कम आ रही है। ग्राम पंचायत गंगापुर निवासी सुनील की पत्नी (33) वर्ष एक सप्ताह पहले बुखार से पीड़ित हो गई थी। दोपहर 12:00 बजे वह कोमा में चली गई थी व 1:00 बजे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर घर पर रिश्तेदार इकट्ठे हो रहे थे। इस बीच घर में मौजूद बेटी काजल की भी तबियत बिगड़ गई। घर वाले व रिश्तेदार पास में ही एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने डेंगू बताया। इलाज के दौरान 3 घंटे बाद काजल की भी मौत हो गई जिससे पूरे घर में मातम छा गया। परिवार में मृतक के दो बच्चे विनीत और अंशिका भी बुखार से पीड़ित है। मौत से गांव में दहशत फैल गई हैं। क्योंकि दो दर्जन से अधिक बुखार से पीड़ित अपने घरों पर पड़े हैं। ग्राम प्रधान बीबी सिंह ने कहा कि सीएचसी अधीक्षक गोदलामऊ को सूचना दी गई है। यहां बीमारी का प्रकोप कई दिनों से है। गांव में चोक नालियां गंदगी बेशुमार मच्छरों का हमला। गांव में गंदगी की भरमार है। नालिया चोक है उफना रही है कीड़े मकोड़ों मच्छरों का हमला होता है। दरअसल यह गांव गोमती नदी के किनारे बसा हुआ है। गांव के नीतीश पुत्र सत्यवान बुखार से पीड़ित है। मातम में पहुंचे लोग दो शवो को देखकर दहल गए। गांव के लोगों का कहना है दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। जिला अस्पताल में डेंगू की जांच में इजाफा हुआ है। 400 से अधिक सैंपल रोजाना सीएचसी पीएचसी से आ रहे हैं। साथ ही जिला अस्पताल से भी सैंपल आ रहे हैं। रोज तीन-चार केस पॉजिटिव मिल रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आरके सिंह का कहना है कि डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है। साथ ही डेंगू के मरीजों के लिए वार्ड अलग कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने तक मरीज इस वार्ड में रहते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










