HomeTrendingमाहवारी शर्म नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर का संकेत, चुप्पी तोड़ें किशोरियां: डा....

माहवारी शर्म नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर का संकेत, चुप्पी तोड़ें किशोरियां: डा. राजेश

  • माहवारी शर्म नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर का संकेत, चुप्पी तोड़ें किशोरियां: डा. राजेश

  • बाल रक्षा भारत की ‘सखी इनिशिएटिव’ को लेकर शिक्षकों आयोजित की कार्यशाला

Case registered against four

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। मासिक धर्म (माहवारी) किसी शर्म का विषय नहीं, बल्कि स्त्री के स्वस्थ शरीर और मातृत्व क्षमता का प्राकृतिक संकेत है। इस दौरान स्वच्छता और सही पोषण अपनाकर संक्रमण व शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता है। यह बातें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बाल रक्षा भारत द्वारा संचालित ‘सखी इनिशिएटिव टू सिक्योर फ्यूचर’ परियोजना के तहत शिक्षकों की एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला में कहीं।
उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में सही देखभाल न होने से लड़कियों में खून की कमी, थकान और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं होती हैं। इनकी मूल वजह पोषण की कमी और माहवारी को लेकर समाज में व्याप्त ‘चुप्पी’ है। पहली बार घबराएं नहीं, खुलकर करें बात।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य के जिला सलाहकार राकेश गुप्ता ने बताया कि पहली बार माहवारी शुरू होने पर किशोरियों को घबराने के बजाय अपनी माँ, बड़ी बहन या शिक्षिका से बात करनी चाहिए। परिजनों की जिम्मेदारी है कि वे किशोरी को समझाएं कि यह शर्म की बात नहीं है। उन्हें सैनिटरी पैड का उपयोग करने, नियमित सफाई रखने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दें। अत्यधिक दर्द या रक्तस्राव होने पर झिझक छोड़कर किशोर स्वास्थ्य क्लिनिक या डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
डीएचईआईओ बृजेश सिंह ने कहा कि मासिक धर्म को सही तरह से समझना और इस पर खुलकर संवाद करना बेहद जरूरी है। स्कूल इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यदि शिक्षक किशोरियों को सही जानकारी, स्वच्छता के तरीके और आत्मविश्वास के साथ इस विषय पर बात करने का अवसर दें तो मासिक धर्म से जुड़ी झिझक और गलत धारणाएँ काफी हद तक दूर हो सकती हैं। ऐसी जागरूकता ही किशोरियों के स्वस्थ भविष्य और एक संवेदनशील, सशक्त समाज की मजबूत नींव रखती है। 72 स्कूलों में चल रहा अभियान- यह जागरूकता परियोजना जिले के छह ब्लॉकों और शहरी क्षेत्रों के 72 स्कूलों में चलाई जा रही है जिससे 7902 छात्र-छात्राएं जुड़े हैं। कार्यशाला में डीसीपीएम मो. राशिद, बाल रक्षा भारत के स्टेट मैनेजर डॉ. संतोष कुमार कौशल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अखिलेश शुक्ला और प्रोजेक्ट असिस्टेंट जितेंद्र सिंह सहित कई इंटर कॉलेजों के शिक्षक मौजूद रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read