HomeSultanpurशिक्षक एमएलसी की तरह व्यापारिक एमएलसी चुने जाने के लिये मुख्यमंत्री को...

शिक्षक एमएलसी की तरह व्यापारिक एमएलसी चुने जाने के लिये मुख्यमंत्री को दिया गया ज्ञापन

शिक्षक एमएलसी की तरह व्यापारिक एमएलसी चुने जाने के लिये मुख्यमंत्री को दिया गया ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे
सुलतानपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल भारत का एक मात्र ऐसा संगठन है जो सदैव व्यापारी हितों हेतु सदैव आवाज उठाता है। विगत वर्ष अखिल व्यापार मंडल के कई वर्षों के अथक प्रयास से 29 जून भामाशाह शाह जयंती की घोषणा करवाने में सफलता हासिल किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष विजय प्रधान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर व सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह के माध्यम से 16 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन में शिक्षक एमएलसी की तरह व्यापारी एमएलसी का चुनाव कराने, व्यापारीयों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ने, व्यापारियों को भामाशाह जयंती पर प्रशाशन द्वारा सम्मानित किये जाने का प्रावधान आदि व्यापारी हित का मुद्दा रहा।
प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर से प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व जिलाध्यक्ष विजय प्रधान की एक सूक्षम मुलाकात पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस पर हुई जहां व्यापारियों की समस्याओं एंव हितों हेतु सार्थक चर्चा व परिचर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रवीन्द्र भालोटिया, वरिष्ठ महामंत्री अम्बरीश मिश्रा, मंत्री चंद्रदेव मिश्रा,उपाध्यक्ष विनय सिंह, सरंक्षक गिरधर गोपाल अग्रवाल, संजय कसौंधन, संगठन महामंत्री राकेश अग्रहरि, उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, नगर महामंत्री दीपक जायसवाल, नगर युवा अध्यक्ष आशुतोष झा, नगर युवा महामंत्री विनोद जायसवाल, नगर युवा उपाध्याय विक्रांत दूबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read