अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रान्त की बैठक सम्पन्न
963103
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रान्त की बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। अवध प्रांत क्षेत्र में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई। अवध क्षेत्र अध्यक्ष कर्नल वीएस तोमर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान अध्यक्ष जी ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर 2 मिनट का मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुये नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के सफल कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
बैठक में कर्नल आरवी सिंह संरक्षक, सूबेदार मेजर बीएल वर्मा उपाध्यक्ष, सूबेदार मेजर जेबीएस चौहान जनरल सेक्रेटरी, नायक सूबेदार अशोक कुमार कोषाध्यक्ष, नायब सूबेदार कामता सिंह प्रचार प्रसार प्रमुख मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।