खेतासराय पोस्ट आफिस की बैकअप बैट्री खराब, ग्राहकों को दिक्कत
963113
खेतासराय पोस्ट आफिस की बैकअप बैट्री खराब, ग्राहकों को दिक्कत
लाइट कटने के बाद आधे घण्टे तक करना पड़ता है इन्तजार
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पोस्ट ऑफिस की बैकअप बैट्री खराब होने के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के दौरान सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित हो रही हैं जिससे लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को पोस्टल सेवाओं के लिए खेतासराय पर निर्भर रहना पड़ता है परंतु बिजली कटने के साथ ही पोस्टऑफिस का सिस्टम बंद हो जाता है जिससे जमा-निकासी, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर और अन्य आवश्यक सेवाएं ठप हो जाती हैं।
पोस्ट ऑफिस में मौजूद ग्राहकों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी गई लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। एक स्थानीय ग्राहक किशोर ने कहा कि हर बार हमें घंटों इंतजार करना पड़ता है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
इस सम्बन्ध में डाक अधीक्षक खेतासराय एस.के. सिंह ने बताया कि तीन-चार महीने से बैट्री खराब है। हमने सम्बंधित को पत्र लिखकर अवगत कराया है। एक सवाल के जवाब में बताया कि लाइट कटने के बाद सेवाएं ठप्प हो जाती है। जनरेटर चालू कराया जाता है 20-30 मिनट के बाद जब नेटवर्क आ जाता है तब सेवाएं बहाल होती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बैट्री बदलवाने की मांग की है, ताकि डाकघर की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।