परीक्षा को लेकर आयोजित हुई बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश सिंह ने पुलिस लाइन्स सभागार में आगामी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा की तैयारियों को लेकर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये। इस मौके क्षेत्राधिकारी सदर तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।













