व्यापारियों व पुलिस के बीच हुई बैठक
सीसी कैमरों की उठी मांग, पुलिस ने दिया आश्वासन
आरके धनगर
मथुरा। मंगलवार को व्यापारियों और पुलिस के साथ अग्रवाल धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। होलीगेट व्यावसाई समिति के पदाधिकारियों ने विकास बाजार पर नो एंट्री के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग को हटाकर होली गेट के समक्ष लगाने की मांग की। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह इच्छा अधिकारियों से संपर्क कर जल्द ही व्यापारियों के हित में उचित निर्णय लिया जाएगा। ऑपरेशन दृष्टि के तहत उत्तर प्रदेश में इन दिनों तिराहा चौराहा को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है। जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। मीटिंग में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को सुरक्षा के नजरिए से प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगवाने के लिए कहा। इसके अलावा होली गेट पर भी हाई क्वालिटी के कैमरे जल्द लगाने की बात कही। सुरक्षा की दृष्टि से चलाए गए ऑपरेशन दृष्टि के बारे में सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरों को क्यों लगाना जरूरी है, इसके बारे में बताया। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने बताया कि वारदात होने पर अपराधी की पहचान करने में सीसीटीवी कैमरों से बहुत मदद मिलती है जिससे वारदात का जल्द से जल्द खुलासा हो जाता है। उन्होंने कहा कि कैमरे की गुणवत्ता अच्छी हो। होली गेट पर 8 कैमरे लगाने की व्यापारियों ने अपनी तरफ से सहमति दे दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










