Homeम​​थुराकिसान सभा ने मांगों को लेकर चौमुहां ब्लॉक पर दिया धरना

किसान सभा ने मांगों को लेकर चौमुहां ब्लॉक पर दिया धरना

किसान सभा ने मांगों को लेकर चौमुहां ब्लॉक पर दिया धरना

आरके धनगर
मथुरा। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने जिला मंत्री गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौमुहां ब्लॉक पर धरना दिया। किसान सभा के पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ देवेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन देकर समस्याओं का जल्द निराकरण कराए जाने की मांग की है। किसान सभा के नेता मानसिंह ने बताया कि किसान और मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए किसान सभा ने चौमुहां ब्लॉक पर शांतिपूर्ण धरना देकर बीडीओ देवेंद्र पाल सिंह को ज्ञापन दिया है। चौमुहां बीडीओ द्वारा समस्याओं का जल्द समाधान कराए जाने के आश्वासन के बाद फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया है। किसान सभा द्वारा मजदूर और किसानों के हितों लड़ाई लड़ी जाती है। किसान सभा द्वारा शासन और प्रशासन से बार-बार मांग की जा रही है कि गांवों में चकरोड़ों को पक्का कराया जाए। सोलर लाइटों को सार्वजनिक चोराहों, तिराहों पर लगाया जाए, वृद्धा, विधवा,दिव्यांग पेंशन का लाभ ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर दिलाया जाए। किसानों को खेती की सिंचाई के लिए बोरिंग पाइप मुफ्त में दिए जाए। आवारा पशुओं की रोकथाम की जाए, पशुओं से फसलों में होने वाले नुकसान का मुआवजा दिया जाए। गांवों में खारे से निजात दिलाकर मीठे पानी की व्यवस्था कराई जाए। इस अवसर पर हेतराम, सियाराम, यशपाल सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read