मीडिया महासंघ ने किया संगठन का विस्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
फतेहपुर, बाराबंकी। मीडिया महासंघ के तत्वावधान में फतेहपुर क्षेत्र के पचघरा में संगठनात्मक कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय संस्थापक योगेश जायसवाल ने किया। इस दौरान पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, जिला महामंत्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर मोहम्मद अबरार को मीडिया महासंघ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा विजय प्रताप सिंह, देवकली शुक्ला, जय प्रकाश रावत, अजय विश्वकर्मा, अंकुर वर्मा, एसके वर्मा, बेचे लाल सहित अन्य सदस्यों को भी संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज व प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। जनसमस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता आवश्यक है। कार्यक्रम में संगठन को गांव, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर तक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार में सहयोग करने और पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में संगठन की मजबूती और पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने पर बल दिया गया।













