HomeJaunpurMathura News : गैंगरेप को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार, साथी...

Mathura News : गैंगरेप को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

Mathura News : गैंगरेप को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

आरके धनगर
मथुरा। आगरा से दरोगा भर्ती की परीक्षा देकर लौट रही युवती के साथ चलती कार में गैंग रेप के मुख्य नामजद आरोपी सेना में कान्स्टेबल को कोसीकलां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। बता दें कि मंगलवार की देर रात आगरा-दिल्ली हाईवे पर युवती से कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता का आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आईजी आगरा ने पीड़िता के बयान नोट किये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के आदेश पर एसपी ग्रामीण श्रीश चंद के दिशा निर्देशन में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। देर रात शहर चौकी प्रभारी मनिंदर सिंह के नेतृत्व में लगी टीम ने सर्विलांस की मदद से गुरूवार को आरोपित तेजवीर को अरेस्ट कर लिया, तेजवीर सेना में कान्स्टेबल पद पर तैनात है। विदित रहे कि फेसबुक पर 4 महीने पहले युवती की दोस्ती हरियाणा के होडल पलवल निवासी तेजवीर रावत से हुई जिसके बाद मंगलवार को तेजवीर पीड़ित युवती व तेजवीर का एक दोस्त आगरा परीक्षा देने गए।

सेना में कान्स्टेबल के पद पर तैनात तेजवीर और उसके दोस्त ने आगरा से लौटते समय युवती के साथ छेड़खानी की इसका जब युवती ने विरोध किया तो तेजवीर ने उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान गाड़ी उसका दोस्त हाईवे पर चलाता रहा। बदहवास हालत में उसे कोसीकलां क्षेत्र में फेंक गए थे जिसके बाद पीड़िता के भाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस सकते में आ गयी। गुरूवार दोपहर एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरोपी तेजवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है कार भी बरामद कर ली है। इस वारदात के समय मौजूद दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

Must Read