Homeरायबरेलीसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
पंकज कुमार
खीरों, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के पासिन का पुरवा मजरे दुकनहा में पति-पत्नी में हुई मामूली कहासुनी के बाद पत्नी घर से बिना बताये निकली।Case registered against four पत्नी को ढूंढने के लिए पति भी घर से निकला। जब वो भी घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने रात भर ढूंढा लेकिन किसी का कोई पता नही लगा। माँ श्याम कली ने बताया कि उनका छोटा बेटा अमित 29 की शादी दो साल पहले हुई थी। दोनों अपने वैवाहिक जीवन से खुश थे। बेटा अमित अपनी पत्नी रेशमा 28 के साथ बैंगलोर में रहकर एक लोहे की फैक्ट्री में काम करता है जहाँ से एक महीने पहले ही घर आया था शनिवार की शाम को बहू और बेटा खेत में धान काटने गए थे जहाँ किसी बात को लेकर दोनों में मामूली कहासुनी हो गई जिसके बाद अमित रेशमा से घर चलने को कह रहा था लेकिन वह घर जाने को तयार नही थी लेकिन काफी देर बाद वह घर गई लेकिन शाम होते ही फिर घर से गायब हो गई। जिसकी खोज के लिए निकला बेटा अमित देर रात तक घर वापस नहीं आया तो माँ कलावती व छोटी बेटी बिट्टी दोनों अमित व रेशमा को ढूंढने के लिए निकले। काफी रात तक ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद कलावती और बिट्टी घर आ गई। वहीं सुबह होते ही ग्रामीणों ने कलावती को बताया कि आपकी बहू रेशमा साड़ी के फंदे से नीम के पेड़ से उसका शव लटक रहा है। महिला की मौत की सूचना पर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानी पुलिस व नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडेय ने घटना की जांच के बाद शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाकी सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है। साथ ही गुम हुए अमित की तलाश की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read